{"_id":"5bc4fdabbdec226951769b75","slug":"21539636651-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग:रिह दबोचा, सोने चांदी की ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग:रिह दबोचा, सोने चांदी की ज्वेलरी बरामद
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बलौंगी थाने की पुलिस ने दाऊं से आरोपी किए गिरफ्तार
- पुलिस ने आरोपियों के गृह राज्य की पुलिस को भेजा अलर्ट
- सहारनपुर यूपी व बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पुलिस ने लोगों के घरों से सोने चांदी के गहने चुराने वाले दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों से पौने चार तोले सोने के गहने, सात सौ ग्राम चांदी, कुछ चाबियां व ताले तोड़ने वाले हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान अनिल सहारनपुर यूपी व भूरा बदायूं के रूप में हुई है।
आरोपियों पर पुलिस ने चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बलौंगी थाने की पुलिस दाऊं साहिब गुरुद्वारे के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस की आरोपियों पर नजर पड़ी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। जब उनकी जांच की गई तो उनसे सोने चांदी के गहने व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने इस बात को भी कबूल लिया कि वह काफी समय से चोरी के काम में लगे हुए थे। पुलिस का कहना है कि अब उनसे पूछताछ की जा रहा है कि आखिरी उन्होंने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा पुलिस ने उन दोनों के राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है। साथ ही उनसे संबंधी सारी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
ऐसे संभालते थे चोरी के गहने
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह साथ लगते ईंटों के भट्ठे के पास ही कालोनी में रहते थे। इससे पहले वह झाड़ियों के पास भी रह चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी शातिर है। वहीं, चोरी के सामान को भी वहीं छिपाते थे। साथ ही मौका पाकर उसे बेच देते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह दिन में उन मकानों की रेकी करते थे, जो कि अकसर बंद रहते थेे। वही, रात को मौका उक्त इलाके में जाकर वारदातों को अंजाम दे देते थे। आरोपी ज्यादा उक्त एरिया में ही सक्रिय थे।