{"_id":"5b64b2614f1c1b61508b6fa2","slug":"21533325921-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में पति पत्नी की मारपीट कर सोने की चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में पति पत्नी की मारपीट कर सोने की चेन छीनी
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में दंपति पर युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला
हाईवे स्थित परमार पंप के पास वीरवार रात की घटना
दंपति का आरोप, हमलावर छीन ले गए सोने की चेन
पति की हालत गंभीर, पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर वीरवार देर रात दंपति से मारपीट कर दो अज्ञात बाइक सवार युवक सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। मारपीट के दौरान पति गंभीर जख्मी हो गया, उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जख्मी के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुखना कालोनी निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वीरवार रात उसकी पत्नी परमजीत कौर की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह पास के गांव छत में एक डाक्टर के पास ले जा रहा था। बाइक में पेट्रोल कम होने के कारण वह हाईवे स्थित परमार पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। तेजधार हथियारों से किए गए हमले में वह दोनों जख्मी हो गए और वह जाते समय उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि भागते समय एक युवक का ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल मौके पर गिर गया, जो उसने पुलिस को सौंप दिया है। हमले में बलकार सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे टांके लगे हैं। इस दौरान उसकी पत्नी को भी काफी चोटें आईं हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों में रंजिश के कारण लड़ाई हुई, जिसमें चेन नहीं छीनी गई। पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैप्शन अहस्पताल में जख़्मी बलकार सिंह उपचारधीन।