{"_id":"5cacfc64bdec22146e0fb28c","slug":"201554840676-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस ने कांग्रेस नेता की शिकायत पर ढाबा मालिक पर दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पुलिस ने कांग्रेस नेता की शिकायत पर ढाबा मालिक पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-5 में ढाबा मालिक और कांग्रेस नेता के बीच हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को व्यापार मंडल की अगुवाई में दुकानदारों ने रोड पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता परमजीत सिंह चौहान व उसके साथियों पर ढाबा मालिकों से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया था। वहीं, मंगलवार को थाना फेज-1 की पुलिस ने अब चौहान के बयान पर ढाबा मालिक दलीप सिंह बिष्ट के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। थाना फेज-1 में तैनात व केस के जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 148, 149 के तहत क्रॉस केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि परमजीत सिंह चौहान भी घायल हुआ था, जोकि अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके माथे में गहरा घाव होने के चलते टांके लगाए गए थे।
ऐसे हुआ था सारा मामला
यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। फेज-5 स्थित शैफ एंड स्पाइस ढाबे पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह चौहान अपनी कार में सवार होकर दोस्तों संग खाना खाने के लिए गए थे। ढाबे पर उस समय मालिक का बेटा रोमन नाम का युवक मौजूद था। आरोप लगा था कि ढाबे पर खाना जैसे ही शुरू किया तो चौहान ने कार में से शराब की बोतल निकाल ली और टेबल पर बोतल रख कर शराब पीने लगे। ढाबा मालिक द्वारा रोकने पर उसने ढाबे पर खूब हुड़दंग मचाया और ईंट उठाकर ढाबा मालिक दलीप सिंह के सिर पर मारी तथा उसके बेटे रोमन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दलीप सिंह तथा उसका बेटा रोमन घायल हो गए थे। इस दौरान परमजीत सिंह चौहान को भी चोटें आई थीं।