{"_id":"5c5f3a04bdec22121f030a0e","slug":"201549744644-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का साठ लाख में किया सौदा, फिर हड़पे लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का साठ लाख में किया सौदा, फिर हड़पे लाखों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठ लाख में किया जमीन का सौदा, फिर हड़पे लाखों
गांव बडाली में सात एकड़ जमीन को लेकर हुआ था समझौता
पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए खरीदी गई थी उक्त जमीन
जमीन खरीदने वाली पार्टी ने बाद में नहीं दिए 11.40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए जमीन खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फेज-चार निवासी नवप्रीत कौर की शिकायत पर थाना सदर में केस दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव बडाली में करीब सात एकड़ जमीन है। आरोपी ने उससे कहा कि वह वहां पर पोल्ट्री फार्म बनाना चाहता है। वह अपनी जमीन उसे दे। आरोपी की बात पर वह सहमत हो गई। इसके बाद दोनों में जमीन को लेकर साठ लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
इसके बाद आरोपी ने उसे 11 लाख 40 हजार रुपये की पेमेंट नहीं की। उन्होंने आरोपी को कई बार कहा कि पेमेंट का भुगतान करे। लेकिन वह तैयार नहीं था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और एसएसपी से मुलाकात की थी। एसएसपी ने केस सीनियर अधिकारियों को सौंप दिया। जिसके बाद केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।