फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   - कार्ड क्लोनिंग का अंदेशा, स्टेट साइबर सेल को शिकायत

- कार्ड क्लोनिंग का अंदेशा, स्टेट साइबर सेल को शिकायत

Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
- कार्ड क्लोनिंग का अंदेशा, स्टेट साइबर सेल को शिकायत
कार्ड क्लोनिंग का अंदेशा, स्टेट साइबर सेल को शिकायत
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डलवाया था पेट्रोल, कार्ड से की गई थी पेमेंट
यूपी में निकले हैं पैसे, फोन पर मैसेज आया तो पता चला

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अभी फेज-पांच के एक रेस्टोरेंट में हुई कॉर्ड क्लोनिंग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर उसी तरह का मामला सामने आया है। एक एयरलाइंस कंपनी के मुलाजिम के खाते से 70 हजार रुपये अचानक निकल गए हैं। मुलाजिम को इस बात का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल पर एक के बाद एक मैसेज आने शुरू हुए। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंधी फेज-चार स्टेट साइबर सेल को अपनी शिकायत दे दी हैं। साथ ही मामले में उच्च कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंधी स्टेट साइबर सेल के इंस्पेक्टर समर पाल से संपर्क नहीं हो पाया।
फेज-तीन निवासी निवासी गौरव वोहरा ने बताया कि वह एक एयलाइंस कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी बार उन्होंने चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाया था। जहां पर उन्होंने कार्ड के माध्यम से पेमेंट की थी। उन्होंने बताया कि उसके बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। दस-दस हजार करके उनके खाते से 70 हजार निकल गए। उन्होंने बताया कि सारी पेमेंट यूपी में निकली है। उनका एकाउंट एक प्राइवेट बैंक का है। इस संबंधी उन्होंने अपने बैंक को भी सूचित कर दिया है। साथ ही इसकी शिकायत स्टेट साइबर सेल को दी।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले फेज-पांच में एक नामी रेस्टोरेंट में भी कार्ड क्लोनिंग हुई थी। इसके बाद कई लोगों के खातों से पैसे निकले थे। इस दौरान लाखों रुपये लोगों के खाते से निकले थे। इसके बाद स्टेट साइबर सेल की टीम ने छह लोगों को काबू किया था। जो कि यूपी व मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। साथ ही उक्त क्षेत्र में सक्रिय थे। उनसे काफी मात्रा कार्ड क्लोनिंग में प्रयोग होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed