फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एक युवक की कनपट्टी और एक के हाथ को छूकर निलक गई गोली

एक युवक की कनपट्टी और एक के हाथ को छूकर निलक गई गोली

Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एक युवक की कनपट्टी और एक के हाथ को छूकर निलक गई गोली
- एक युवक की कनपट्टी और एक के हाथ को छूकर निलक गई गोली
विज्ञापन

- फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची जीरकपुर पुलिस, पंचकूला पुलिस ने पहुंचाया जनरल अस्पताल

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना के जेएम रॉयल होटल के पास शराब के ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूूसरे का बचाव हो गया। गोली एक के हाथ को छूकर निकल गई। वहीं दूसरे के कनपट्टी पर लगी है। मौके मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी बलटाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं इस घटना की जानकारी पंचकूला पुलिस को मिलते ही पुलिस की पीसीआर पहुंची और घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल में दाखिल करवाया गया। जहां से युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गोली मारने के तुरंत बाद पब्लिक के बीच हड़कंप मच गया। इसी का फायदा उठाकर नजदीक चल रहे एक जागरण समारोह की भीड़ की आड़ में आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। घायल युवकों में एक युवक की पहचान संजीव कुमार राम दरबार और नवीन के रूप में हुई है। संजीव के कान के पास गोली लगी है। गोली लगने के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर ही खून से लथपथ और सहमा सा बैठा रहा। बलटाना क्षेत्र में हुए इस दूसरे गोलीकांड की वारदात से लोगों में दहशत फैल गई है। बता दें कि इससे पहले भी बलटाना क्षेत्र के ही एक मोबाइल विक्रेता को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


बलटाना पुलिस को पंचकूला से गोली चलने की मिली सूचना
हैरत की बात है कि बलटाना क्षेत्र में गोली चली। एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन इसकी भनक तक बलटाना पुलिस को नहीं लगी। जब पंचकूला पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया दिया, तो इसकी जानकारी बलटाना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है चौकी इंचार्ज का
बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज सतिंदर सिंह ने बताया कि बलटाना के जेएम रॉयल होटल में कुछ लोग वीरवार की रात खाना खाने के लिए आए थे। यहां किसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में एक संजीव नाम का व्यक्ति घायल है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed