फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वर्क वीजा लगवाने के नाम पर ठगी

वर्क वीजा लगवाने के नाम पर ठगी

Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
वर्क वीजा लगवाने के नाम पर ठगी
कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर आठ लाख ठगे
विज्ञापन

थाना फेज-एक की पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना फेज-एक की पुलिस ने सरू सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 पर धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में लांडरां निवासी अनूप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
इस मामले में अनूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उन्हें आसानी से कनाडा पहुंचाने का आश्वासन दिया था। उसने झांसा दिया था कि उसके वहां पर अच्छे लिंक हैं। आरोपी ने कहा था कि उन्हें कनाडा में रोजगार, रहने और खाने पीने का इंतजाम भी करवा देगा। वह उसकी बातों में आ गए। दोनों में आठ लाख रुपये में डील हो गई। इसके बाद पीड़ित ने सभी दस्तावेज और पैसे आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद न तो आरोपी ने कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से पड़ताल की गई। बाद में डीए लीगल की राय लेने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि मोहाली में विदेश भेजने के नाम पर लगातार धोखाधड़ी के केस सामने आ रहे हैं। फेज-3बी2 की एक नामी कंपनी पर विदेश भेजने के नाम पर कई केस दर्ज हो चुके हैं, लेकिन पुलिस कंपनी के मालिक को अब तक पकड़ नहीं आई है। जबकि ठगी का शिकार लगातार इंसाफ के लिए धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed