फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नौजवान गले में फंदा लेकर की आत्म हत्या

नौजवान गले में फंदा लेकर की आत्म हत्या

Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
नौजवान गले में फंदा लेकर की आत्म हत्या
- पत्नी सहित ससुर परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

- पत्नी के करवाचौथ के व्रत नहीं रखने पर दोनों में था क्लेश

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव इस्सापुर रोड पर बुधवार सुबह एक 35 सालों के नौजवान ने अपनी पत्नी व ससुर परिवार से तंग आ कर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर उसकी पत्नी समेत ससुर परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस जांच से सामने आया कि पत्नी की ओर से करवाचौथ का व्रत न रखने पर पति पत्नी में तनाव चल रहा था।

जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि 35 साल के जसविंदर सिंह निवासी गांव थूहा तहसील राजपुरा जिला पटियाला की शादी साल 2016 के दिसंबर महीने में गांव डेरा जगाधरी निवासी रमनदीप कौर के साथ हुई थी। साल 2017 जनवरी में जसविंदर डेराबस्सी इस्सापुर रोड पर राम मंदिर के सामने एक दुकान किराए पर लेकर ग्रामीण सुविधा सेंटर चला रहा था और इसी दुकान के पर बने कमरों में अपने परिवार के साथ रहने लग गया। यहां आने से कुछ समय बाद में जसविंदर का पिता गुरदयाल सिंह भी साथ आ कर रहने लग गया। मृतक के पिता ने बताया कि अकसर लड़के के ससुर परिवार वाले तंग परेशान करते रहते थे। बीते करवाचौथ वाले दिन उसके लड़के की सास ने उनको मजबूर किया कि वह संधारा ले कर उसके घर आएं। उन्होंने इस मांग पर जब संधारा ले कर जब उनके घर गए तो आगे लड़की की तरफ से करवाचौथ का व्रत नहीं रखा हुआ था। इस बारे पर पूछने पर लड़की ने कहा कि उसके लिए तो उसका पति मर गया है, जिस कारण उसको व्रत रखने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद वह अपनी बहू को समझा बुझा कर घर ले आए, लेकिन पति पत्नी में काफी क्लेश रहता था व उसका ससुर परिवार उसके लड़के को मानसिक तौर पर काफी तंग परेशान करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आज वह अपनी लड़कियों के पास गया था जिस दौरान उसकी बहू ने फोन कर जसविंद्र के आत्महत्या करने बारे सूचना दी। जब वह मौके पर आए तो उनके लड़के ने गले में फंदा लिया हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रमनदीप कौर, साली रुपिंदर कौर, सास मनजीत कौर, साला रोमी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed