फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव सनौली में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में ख़ूनी झड़प

गांव सनौली में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में ख़ूनी झड़प

Thu, 18 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
गांव सनौली में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में ख़ूनी झड़प
सनौली में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में खूनी झड़प
विज्ञापन

- चार औरतों समेत दोनों परिवारों के छह घायल
- पुलिस ने दोनों ग्रुपों के लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गांव सनौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई, जिसमें दोनों परिवारों की चार औरतों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने दोनों परिवारों के 11 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि गांव में अजमेर सिंह और हिंग राज दोनों पड़ोसी हैं जिनके घरों की दीवार साथ जुड़ती है। लंबे समय से दोनों परिवार के बीच गली में घर के आगे रेहड़ा खड़ा करने को लेकर तकरार पैदा हो गई थी जिसकी तकरार दिन-ब-दिन बढ़ती गई। बीते समय में दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है और दोनों के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। अब भी पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ जिसमें दोनों परिवारों के छह लोग जख्मी हो गए। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से एक-दूसरे के वाहन भी तोड़े गए, जिसमें स्विफट कार समेत दूसरे वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अजमेर सिंह ने बताया कि उसका लड़का महीपाल दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आकर हिंग राज के दोनों लड़कों ने राकेश कुमार और उसके भाई योगेश कुमार ने उसके बेटे को घेरकर मारपीट की। महीपाल की तरफ से शोर मचाने पर वह खुद, उसकी पत्नी शामो देवी और बहु भोली देवी उसे बचाने गए। जहां हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि हमले में वह खुद, उसकी पत्नी शामो देवी और बहु भोली देवी जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावरों में हिंग राज के दोनों लड़कों के अलावा उनकी बहन मीना देवी ने भी मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव में झगड़े के बाद दूसरे गुट से अजमेर सिंह के लड़के महीपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिंग राज के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद हिंग राज, उसकी पत्नी सुभद्रा, लड़की मीना गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने हिंग राज के बयान पर महीपाल व उसके सात साथियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed