फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित एक सोसायटी से गिरोह के आठ सदस्यों को एक लाख रुपये और 36 मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रिशू, मुकेश, कुलदीप, राजविंदर, मन्नू, विकास, सुरेश और हरीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें सोमवार अदालत पेश किया गया। वहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ढकोली चौकी इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र एक गिरोह सरगर्म हैं, जो क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाता है। पुलिस गिरोह की सरगर्मियों पर नजर रखे हुए थी और इसी दौरान सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य मोतिया रॉयल सिटी के एक फ्लैट में सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त सोसायटी के टॉवर नंबर-401 में रविवार रात छापा मारकर आठ सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मौके से 36 मोबाइल फोन, 1 लाख की नकदी, तीन लैपटॉप, 2 एलसीडी व अन्य सामान बरामद किया हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि यह गिरोह साऊथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। जबकि भोले भाले लोगों को पहले अलग-अलग टीमों पर सट्टा लगवा देते थे और जब ज्यादा सट्टा लगने वाली टीम जीत जाती थी तो ये लोग मोबाइल फोन बंद करके लोगों से ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार, रिशू निवासी अबोहर (पंजाब) गिरोह का सरगना है, जो बाकी सदस्यों की मदद से यह गोरखधंधा चलाता था।
विज्ञापन


-साउथ अफ्रीका एवं इंग्लैंड टीम के बीच चल रहे मैच पर लोगों से लगवा रहे थे सट्टा
-अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित मोतिया रॉयल सिटी के एक फ्लैट से चल रहा था गोरखधंधा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed