फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार
मोहाली। सेक्टर-57 में रहने वाली शिवानी नाम की महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने महिला के दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल मीनिया उर्फ अंश के रूप में हुई है। आरोपी को वीरवर अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई को सेक्टर 57 स्थित एक किराए के मकान में रह रही शिवानी नाम की युवती ने अपने कमरे में छत वाले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका मूल रूप में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव चांदमारी (धर्मशाला) की रहने वाली थी। पुलिस को दर्ज करवाए गए बयानों में रणजीत कुमार निवासी गांव धनास (चंडीगढ़) ने बताया था कि उसकी साली शिवानी मोहाली में प्राइवेट नौकरी करती थी। शिवानी की हिमाचल प्रदेश के अंब निवासी एक अंश नाम के लड़के से दोस्ती थी। जो कि उसे पिछले काफी समय से तंग परेशान कर रहा था। उसके परेशान करने कारण ही शिवानी ने आत्महत्या की थी। पुलिस स्टेशन फेज-1 में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव अंब निवासी अंश नाम के युवक खिलाफ आईपीसी की धारा 306 तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed