फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दहेज के लिए पत्नी को मार डाला

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला

Wed, 26 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को मार डाला
दहेज के लिए पत्नी की पीटकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति व उसकी चाची पर हत्या का केस दर्ज किया
15 साल पहले हुई थी दोनों की शादी, रेखा रानी के तीन हैं बच्चे
आरोपी फरार, पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में कर रही छापेमारी
अमर उ जाला ब्यूरो
खरड़। गांव झंजेड़ी में दहेज के लालची पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटकर मार डाला। मृतका की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर पति महावीर सिंह व उसकी चाची के खिलाफ धारा 302, 120 बी के तहत केस दर्ज कर किया है। थाना सदर के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। रेखा के भाई मनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव धनोड़ा थाना मुल्लांपुर गरीबदास ने बताया कि उसकी बड़ी बहन का विवाह करीब 15 साल पहले महावीर सिंह निवासी गांव झंजेड़ी के साथ हुआ था। बहन की दो लड़कियां और एक लड़का है। विवाह के बाद से ही बहन को उसका पति दहेज की मांग करता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए और ससुराल परिवार को कई भैंसें भी दी। वे फिर भी खुश नहीं हुए और उसकी बहन को तंग करते रहे।

भाई बोला, पड़ोसी ने फोन कर बताया बहन को पीट रहे हैं
मनदीप सिंह ने बताया कि 24 सितंबर की रात को उसकी बहन के घर के पास रह रहे एक पड़ोसी संदीप सिंह ने उन्हें फोन करके बताया कि रेखा को महावीर सिंह बुरी तरह पीट रहा है। इस कारण वह बेहोश हो गई है और उसे सरकारी अस्पताल खरड़ लेकर जा रहे हैं। मनदीप के मुताबिक जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। उसके गले व छाती पर नीले निशान पड़े थे।
विज्ञापन


चाची के साथ संबंध का भी आरोप
मृतका के भाई के मुताबिक उसकी बहन ने बताया था कि पति के अपनी चाची के साथ संबंध हैं। उसने अपने बहनोई महावीर सिंह को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं समझा। उसकी बहन भी अपने पति को ऐसा करने से रोकती थी। महावीर ने किसी की एक न सुनी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि महावीर सिंह ने अपनी चाची के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ मारपीट करके उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed