{"_id":"5a8f25af4f1c1bd04b8b72bf","slug":"181519330735-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 किलो भुक्की समेत दो को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 किलो भुक्की समेत दो को किया काबू
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान से कैंटर में ला रहे थे भुक्की, दो गिरफ्तार
डेराबस्सी। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान एक निजी वाहन से 27 किलो भुक्की बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रही कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया, उसकी तलाशी के दौरान 27 किलो भुक्की बरामद की गई। गाड़ी चालक दलविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी जवाहरपुर और दलजीत सिंह पुत्र भूपिंद्र सिंह वासी सबदलपुर जिला पटियाला को मौके पर काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्थान से गाड़ी में भुक्की लाकर यहां बेचते थे। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।