फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों की ठगी दो पर केस

लाखों की ठगी दो पर केस

Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
लाखों की ठगी दो पर केस
विस्टेरिया कंपनी के मालिक से ठगी, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

फ्लैट के लिए लाखों लिए, लेकिन नहीं दिया पजेशन
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सिटी पुलिस खरड़ ने विस्टेरिया हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कंपनी के मालिक के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में हनुमंत लैंड प्रमोटर लिमिटेड के मालिक राजू सोढी उर्फ राजवीर सिंह व आनंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। विस्टेरिया हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कंपनी सेक्टर-125 खरड़ के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि साल 2013 में उन्होंने हनुमंत लैंड प्रमोटर लिमिटेड, एससीओ नंबर 13-14, पहली मंजिल सन्नी एन्क्लेव सेक्टर-125 खरड़ के मालिकों राजू सोढी और आनंद कुमार के साथ सन्नी एन्क्लेव में दो फ्लैट व एक प्लॉट खरीदने के लिए करीब एक करोड़ का सौदा किया था। इसके बदले में पूरी रकम लेकर फुल एंड फाइनल का बयाना लिखकर दे दिया था, लेकिन इन लोगों ने न तो फ्लैट दिया और न ही प्लॉट का कब्जा दिया।
नवीन कुमार ने जब इन पर दबाव बनाया तो उन्होंने फ्लैट व प्लॉट देने से मना कर दिया और चालीस लाख नकद दे दिए। साथ ही 32 लाख रुपये का एक फ्लैट माइक्रो होम में देने का वादा करते हुए बाकी 28 लाख के चेक दे दिए। इसके बावजूद उन्होंने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा दिए गए सभी चेक भी बाउंस हो गए। ठगी के शिकार नवीन कुमार को बाद में पता चला कि आरोपियों ने जहां उन्हें फ्लैट देने का वादा किया था, वह सारा प्रोजेक्ट बैंक के पास पहले से गिरवी है।
विज्ञापन

आरोपियों से तंग आकर नवीन कुमार ने मार्च 2016 में ठगी की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवीन ने दोबारा 17 अक्तूबर 2016 को एसएसपी मोहाली को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर केस की जांच करते हुए नवीन कुमार के बयान दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी राजू सोढी उर्फ राजवीर सिंह पुत्र सुरजन सिंह वार्ड नंबर 1, सिविल लाइन समराला और आनंद कुमार निवासी मकान नंबर 326, सेक्टर-10 पंचकूला ने नवीन कुमार से जमीन व फ्लैट को लेकर धोखाधड़ी की है। डीए लीगल की रिपोर्ट आने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406,420 और 120बी के तहत खरड़ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से पंचकूला, खरड़ और दिल्ली में सात-आठ मामले दर्ज हैं, लेकिन इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed