फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों रुपये की ठगी

लाखों रुपये की ठगी

Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की ठगी
स्काई रॉक सिटी के मालिकों पर एक और पर्चा
विज्ञापन

प्लॉट के लिए 11 लाख 10 हजार लेने के बाद कब्जा न देने का मामला
अब तक कंपनी प्रबंधकों पर हो चुके हैं करीब 45 केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्काई रॉक सिटी के प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। सोहाना थाने में उन पर करीब 11 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान स्काई रॉक सिटी के मालिक नवजीत सिंह निवासी सेक्टर-68, परमिंदर कौर फेज-चार, दलजीत सिंह सेक्टर-52 चंडीगढ़ व स्वर्णजीत निवासी खरड़ के रूप में हुई है। आरोपियों पर पुलिस ने 406, 420 व 120बी आईपसी 3 (1), 5 (1) पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेेशन एाक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। करीब 45 केस अब तक आरोपियों पर दर्ज हो चुके हैं।
इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में फेज-सात निवासी सुखबीर सिंह गिल ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने प्लॉट लेने की योजना बनाई थी। इस क्रम में उनकी मुलाकात कंपनी के प्रबंधकों से हुई थी। कंपनी वालों ने उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इसके बाद वह उनकी बातों में आ गए। साथ ही उन्होंने एक प्लाट 150 वर्ग गज का बुक कर दिया। प्लॉट की बुकिंग राशि 11 लाख 90 हजार रुपये उन्होंने दे दिए। इसके बाद न तो आरोपियों ने उन्हें प्लॉट का कब्जा दिया और न ही पैसे वापस किए। वह कई बार आरोपियों के दफ्तर में चक्कर लगाते रहे। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी के बारे में पड़ताल की तो कई अन्य चीजें सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि स्काई रॉक सिटी के मालिकों पर पहले पासपोर्ट बनाते समय गलत जानकारी देने का पर्चा दर्ज हुआ था। इसके बाद उन पर एक के बाद एक केस दर्ज हुए। स्काई रॉक सिटी का मालिक तो जेल में चल रहा है। जबकि उसकी पत्नी अभी बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed