{"_id":"5c1d4723bdec22571875b4c0","slug":"171545422627-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी : स्कूली बस ने गाजियाबाद जा रही कार को मारी टक्कर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेराबस्सी : स्कूली बस ने गाजियाबाद जा रही कार को मारी टक्कर..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूली बस ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। मंगलवार सुबह अंबाला मुख्य सड़क पर स्थित गांव जवाहरपुर के पास हुए हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दूसरी ओर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल बस के अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि मोहन शर्मा निवासी मोहाली ने दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपनी कार में अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ सवार होकर अपनी बेटी मुस्कान को दवा दिलवाने गाजियाबाद जा रहा था। इस दौरान गांव जवाहरपुर के पास पहुंचा तो एक निजी स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही के साथ उनकी कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर, बस की टक्कर से कार सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिगस्त हो गई, जबकि कार में सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।