फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलौंगी

पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलौंगी

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलौंगी
- दस पुराने जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में था आरोपी
विज्ञापन

- जमीन मालिक के साथ बिकी हुई जमीन एक महिला को बेचने में था शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में बुधवार को सदर थाने की पुलिस ने बलौंगी के पटवारी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके दफ्तर से पुलिस ने दबोचा। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि मामले के एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंधी पुलिस को गांव सोहाड़ा निवासी परमजीत कौर की तरफ से शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के मालिक भूपिंदर सिंह व पटवारी विजय कुमार पर साल 2017 में आईपीसी की धारा के तहत 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया था।

खरड़ सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि साल 2004 में भूपिंदर सिंह निवासी सहौड़ा ने तीन विस्वे जमीन हरजीत सिंह निवासी खमाणू को बेची थी। 2007 में जब पटवारी विजय कुमार सहौड़ा का पटवारी था। उस समय जमीन के मालिक भूपिंदर सिंह ने पटवारी के साथ मिलकर दोबारा बिकी हुई जमीन उसे बेच दी। उसे इस बात का पता ही नहीं था। जब वह जमीन का इंतकाल करवाने के लिए गई। इस दौरान जमीन के असल दस्तावेजों को देखकर उसके होश उड़ गए। क्योंकि जमीन किसी और के नाम पर थी। इसके बाद उसने दोबारा आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन आरोपी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे। वहीं, करीब दस साल तक उनको मनाती रही। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में जब बात सिरे नहीं चढ़ी तो साल 2017 में उसने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों लोगों पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद भूपिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी ने कोर्ट की शरण ले ली। इस दौरान वह जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसी बीच बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed