फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दो अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी को दी शिकायत

दो अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी को दी शिकायत

Sat, 06 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
दो अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी को दी शिकायत
पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ डीजीपी को दी शिकायत
विज्ञापन

महिला पुलिस वालों पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
डीजीपी ने मामले की जांच रोपड़ रेंज के आईजी को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस के दो अधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने डीजीपी पंजाब को शिकायत दी है। डीजीपी ने आईजी रोपड़ रेंज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

चंडीगढ़ सेक्टर-61 निवासी महिला का कहना है कि वह फेज-आठ के नामी जिम में रोज जाती थी। वहां जिम ट्रेनर ने उससे गलत व्यवहार किया। आरोपी उस पर कमेंट कसता था। उसने 11 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। जब वह कार्रवाई संबंधी पूछने गई तो वहां पर डीएसपी स्तर की महिला अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस वाले ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ट्रेनर जिम में गलत तरीके से पेश आ रहा था। जब वह 26 सितंबर को महिला अधिकारी के आफिस गई तो उन्होंने उसे दो घंटे तक अपने आफिस के बाहर बैठाए रखा। इसके बाद जब वह महिला अधिकारी को अपनी शिकायत के बारे में बताने लगी तो उसने दुर्व्यवहार किया। साथ ही उसे अपने आफिस से जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed