फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर से पचास तोले सोना चोरी

घर से पचास तोले सोना चोरी

Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
घर से पचास तोले सोना चोरी
फेज-सात में घर से पचास तोले सोना चोरी
विज्ञापन

घर में काम करने वाले तीन नौकरों पर दर्ज हुआ केस, आरोपी फरार
आरोपियों में एक महिला भी शामिल, पुलिस द्वारा की जा रही है छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-7 के एक घर से 50 तोले सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नौकरों पर ही चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपियों में केशव सिंह निवासी स्टेट बैंक ऑफ पटियाला वाली गली, अजीब आहलुवालिया मलेरकोटला व लीलाबती निवासी सेक्टर-68 कुंभड़ा शामिल हैैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 381 के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस को फेज-सात निवासी जोगिंदरपाल सिंह नागरा ने शिकायत दी थी। आरोपियों पर मटौर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में जोगिंदरपाल सिंह नागरा ने कहा कि वह फेज-7 में रहते हैं। उक्त तीन लोग उनके घर पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी 18 जनवरी को उनके घर से पचास तोले सोना चोरी करके ले गए थे, इस बारे में उन्हें बाद में पता चला। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच की, इसके बाद अब उक्त लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed