फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बैंक में फार्म भरवाने के बाहाने चालीस हजार ठगे

बैंक में फार्म भरवाने के बाहाने चालीस हजार ठगे

Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बैंक में फार्म भरवाने के बाहाने चालीस हजार ठगे
फार्म भरवाने के बहाने किशोर से 40 हजार छीनकर भागे
विज्ञापन

फेज-एक स्थित सरकारी बैंक में सोमवार दोपहर का मामला
पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत, पुलिस आज खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-एक स्थित एक सरकारी बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए फार्म भरवाने के बहाने से दो आरोपी सोलह साल के किशोर से 40 हजार रुपये और चांदी का ब्रेसलेट छीनकर भाग गए। परिवारों वालों ने इस संबंध में थाना फेज-एक में शिकायत दी है। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें मंगलवार सुबह बुलाया है। अधिकारी ने उनसे कहा कि वह उन्हें बैंक ले जाएंगे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। इस मामले के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर दबोचे जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का है। इस बारे में फेज-एक निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। उनका साला विक्की 16 साल का है, वह उनके पास रहता है। सोमवार दोपहर वह किसी काम में व्यस्त थे। उन्होंने साले को फेज-एक स्थित बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए भेज दिया। विक्की का कहना है कि जब वह पैसे जमा करवाने बैंक पहुंचा तो दो लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने विक्की से बहाना बनाकर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ने विक्की से फार्म भरने को कहा। इस पर विक्की ने कहा कि वह खुद अपना फार्म भर ले, इसके बावजूद दोनों नहीं माने।
विज्ञापन

सरबजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों ने विक्की को फार्म भरने में मदद करने के लिए राजी कर लिया। इस दौरान मौका पाकर उसके पैसे छीनकर फरार हो गए। आरोपी जाते वक्त विक्की के हाथ का ब्रेसलेट भी ले गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद विक्की काफी डर गया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं बैंकों में हो चुकी हैं। कुछ समय पहले कुराली में ऐसा ही केस सामने आया था। जबकि मुल्लांपुर में फार्म भरवाने के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed