फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कंपनी का कांट्रेक्ट होगा कैंसिल

कंपनी का कांट्रेक्ट होगा कैंसिल

Wed, 12 Jul 2017 02:15 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
कंपनी का कांट्रेक्ट होगा कैंसिल
एसपी सिंह की चहेती कंपनी का कांट्रैक्ट होगा कैंसल
विज्ञापन

कंपनी ने बीच में ही काम छोड़ा, लोग हो रहे हैं परेशान
गमाडा के नोटिस को भी कंपनी ने किया नजर अंदाज
अब कंपनी का कांट्रैक्ट कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू
अमित शर्मा
मोहाली।
गमाडा ने पूर्व चीफ इंजीनियर एसपी सिंह की चहेती कंपनी एकम ओंकार बिल्डर्स को सेक्टर-76 से अस्सी में स्पेशल पार्क बनाने व उनकी देखभाल का दिया ठेका कैंसिल करने की तैयार कर ली है। कंपनी को गमाडा ने जून में नोटिस जारी किया था। साथ ही कंपनी को वहां पर रहते पार्कों के निर्माण को पूरा करने की हिदायत दी थी। साथ ही पार्कों के रखरखाव को बढ़िया तरीके से चलाने को कहा था। लेकिन पता चला है कि न तो कंपनी ने साइट पर काम किया है और न ही गमाडा के नोटिस को कोई जवाब दिया है। इसके बाद अब गमाडा ने कंपनी के कांट्रैक्ट को कैंसिल करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत फाइल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। आने वाले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा की तरफ से सेक्टर-76 से अस्सी में कंपनी को स्पेेशल पार्क बनाने और उनकी देखभाल करने का काम सौंपा था। इसके अलावा कंपनी के पास उक्त एरिया का कुछ सिविल का काम भी थी। इस बीच विजिलेंस द्वारा गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर एसपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया गया। वहीं, गमाडा के ध्यान में आया कि उक्त कंपनी को पार्कों का काम सौंपा हुआ है। कंपनी द्वारा इलाके में बिल्कुल भी काम नहीं किया जा रहा है। वहीं, इलाके के लोगों की तरफ से इस संबंधी गमाडा को शिकायतें दी गई थी।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों सुबह-शाम सैर नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद गमाडा ने अपने अधिकारियों से इलाके में कंपनी द्वारा किए गए काम की सर्वे रिपोर्ट मंगवाई। जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई थी कि इलाके में लंबे समय से कंपनी ने काम बंद किया हुआ है। इसके बाद गमाडा ने कंपनी को नोटिस जारी किया। साथ ही 30 जून तक अपनी स्थिति साफ करने को कहा था, लेकिन कंपनी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस कंपनी को भी पहुंचाया था फायदा
जानकारी के मुताबिक जब विजिलेंस ने गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर एसपी सिंह को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने कुछ बोगस कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने की लूट की थी। इस दौरान जिन तीन कंपनियों के नाम सामने आए थे, उसमें एक ओंकार कंपनी भी शामिल थी। जबसे विजिलेंस की कार्रवाई शुरू हुई है, तब से सारा काम रुका हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed