{"_id":"5cc0c0bdbdec22143439ebea","slug":"161556136125-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में नगर कांउसिल की जाली एनओसी लेकर लिया बिजली का कनेक्शन, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खरड़ में नगर कांउसिल की जाली एनओसी लेकर लिया बिजली का कनेक्शन, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी एनओसी लगाकर मोबाइल टावर के लिए बिजली कनेक्शन लिया
जांच के बाद महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। फर्जी एनओसी लगाकर मोबाइल टावर के लिए बिजली कनेक्शन लेने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर काउंसिल खरड़ के कार्यकारी अधिकारी ने 4 जनवरी 2019 को थाना सिटी में शिकायत दी थी कि इंडस टावर लिमिटेड द्वारा बडाला रोड पर स्थित एक एससीओ की छत पर मोबाइल टावर लगाया गया है। इसके लिए कंपनी ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए नगर परिषद द्वारा जारी जो एनओसी लगाई है, वह फर्जी है। कार्यकारी अधिकारी ने शिकायत में कहा था कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मोबाइल टावर से जुड़े दस्तावेज की जांच करवाई तो पता चला कि 472 नंबर एनओसी फर्जी है जबकि इस नंबर की असली एनओसी किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी है। कार्यकारी अधिकारी के अनुसार यह एनओसी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को लगभग 50 हजार रुपये फीस काउंसिल में जमा करवानी पड़ती है। आरोपियों ने मिलीभगत से खुद ही एनओसी जारी कर ली। यह एनओसी दिसंबर 2018 में तैयार की गई जिस पर पूर्व कार्यकारी अधिकारी कुलभूषण के हस्ताक्षर हैं जबकि उनका तबादला 2017 में ही हो चुका था। खरड़ सिटी के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि पुलिस ने जांच करने व डीए लीगल की राय आने के बाद कर्मचंद, अवनीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, शोभा तथा स्वर्ण सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120 बी के अधीन मामला दर्ज किया है। जांच में कई और लोगों के फंसने की भी संभावना है।