{"_id":"5c38f915bdec2273ad00a863","slug":"161547237653-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भर कर ले गए थे सामान, कैमरे में कैद है वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भर कर ले गए थे सामान, कैमरे में कैद है वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी आफिस के पास हुई थी चोरी
कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पुरानी खरड़-मोरिंडा रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से चोर आधी रात के बाद ताला तोड़कर दुकान में रखा सारा सामान एक ट्रक में लाद कर फरार हुए थे। इस घटना की पूरी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। दुकानदार चंद्र शेखर की यह रेडीमेड गारमेंट्स व जूतों की दुकान डीएसपी दफ्तर व रेजीडेंस के बिल्कुल साथ मेन रोड पर है। डीएसपी के दफ्तर के अलावा इस कांप्लेक्स में एसडीएम दफ्तर व रिहायश, खरड़ अदालत कांप्लेक्स तथा न्यायाधीशों की रिहायश, तहसील कांप्लेक्स तथा खजाना दफ्तर भी सब साथ-साथ हैं। इन सबकी सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसी रोड पर सरकारी अस्पताल होने के कारण हर समय ट्रैफिक रहता है। फ्लाईओवर के निर्माण के कारण खरड़ चंडीगढ़ रोड रात को दस बजे के बाद ट्रैफिक के लिए बंद कर दी जाती है और मोरिंडा व रोपड़ की ओर से आने व जाने वाला सारा ट्रैफिक रात को दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक इसी सड़क से होकर गुजरता है, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने पुलिस सुरक्षा तथा रात को पुलिस गश्त को झूठा साबित करते हुए बड़े आराम से बिना किसी डर के इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी रिकार्डिंग के अनुसार चोर एक ट्रक में आए और दुकान में रखा सारा सामान ट्रक में लाद कर चलते बने। दुकानदार चंद्र शेखर हर रोज की तरह रात को दुकान बंद करके घर चला गया। उसे दुकान में हुई चोरी का तब पता चला, जब वह सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि शटर में लगे ताले टूटे पड़े हैं। उसने शटर उठाकर देखा तो पता चला कि दुकान में एक भी कपड़ा व बूट नहीं बचा। चोर दुकान के कैश बाक्स में रखी लगभग 56 हजार रुपये की नगदी भी ले गए। खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की जांच कर रही है। जल्द ही इस चोरी के मामले को हल कर लिया जाएगा।