{"_id":"5c0ec843bdec224143674b33","slug":"161544472643-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पहियां वाहन चोर गिरोह हुआ सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पहियां वाहन चोर गिरोह हुआ सक्रिय
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दोपहिया वाहन चोर गिरोह हुआ सक्रिय
- महिला पुलिस मुलाजिम समेत दो लोगों के स्कूटर चोरी
- पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में अब दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चोरों ने शहर के दो इलाकों में दो वारदातों को अंजाम दिया है। इस दौरान वह एक महिला पुलिस मुलाजिम का एक्टिवा चोरी कर ले गए। जबकि दूसरा मामला सेक्टर-77 का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन बलौंगी के अधीन आने वाली आदर्श कालोनी में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का एक्टिवा स्कूटर चोरी हो गया है। पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल पवनप्रीत कौर ने बताया कि वह आदर्श कालोनी बलौंगी में किरायेदार के तौर पर रह रही है। कुछ दिन पहले उसने अपना एक्टिवा स्कूटर अपने घर के आगे खड़ा किया था। सुबह उठ कर देखा तो स्कूटर वहां पर नहीं था जो कि चोरी हो चुका था। पुलिस स्टेशन बलौंगी में कांस्टेबल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसी प्रकार दूसरा एक्टिवा स्कूटर सेक्टर-77 की कोठी नंबर-142 के बाहर से चोरी होने का समाचार है। स्कूटर मालिक जतिन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना स्कूटर घर के बाहर फुटपाथ पर खड़ा किया था। वह सुबह आठ बजे के करीब मार्केट जाने लगा तो स्कूटर वहां पर नहीं था जो कि चोरी हो चुका था। उसने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।