फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बड़ा मामला है। दिल्ली के लिए भी खबर जरूरी है

बड़ा मामला है। दिल्ली के लिए भी खबर जरूरी है

Sat, 17 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ा मामला है। दिल्ली के लिए भी खबर जरूरी है
लाखों रुपये के साफ्टवेयर बनाने के बाद नहीं दिए पासवर्ड
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक बिजनेसमैन को हुआ करीब दस करोड़ का नुकसान
बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के सीईओ पर दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। दिल्ली निवासी एक बिजनेसमैन से शहर की एक नामी इंफारमेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने धोखाधड़ी की है। आरोप है कि बिजनेसमैन ने कंपनी से कुछ सॉफ्टवेयर तैयार करवाए थे, लेकिन कंपनी की तरफ से उन सॉफ्टवेयर के पासवर्ड कंपनी को नहीं दिए थे। इससे उक्त कंपनी को करीब दस करोड़ का नुकसान हुआ था। बिजनेसमैन की शिकायत पर कंपनी के सीईओ रोहताश पर थाना फेज-एक की पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी बिजनेसमैन योगिंदर कश्यप ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने कुछ बिजनेस संबंधी कुछ साफ्टवेयर बनाने का फैसला लिया था। इसलिए उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ बी स्थित कंपनी एमएसएसपी वालेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि कंपनी व उनके बीच साफ्टवेयर बनाने के लिए 59.78 लाख रुपये में समझौता हुआ था। उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से साफ्टवेयर तैयार कर दिए गए, लेकिन कंपनी की तरफ से साफ्टवेयर के कोड मुहैया नहीं करवाए गए। जिसकी वजह से वह चल नहीं पाए। वहीं, इससे उन्होंने दस करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर कई बार कंपनी वालों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी दलील नहीं सुनी। इसके बाद उनकी तरफ से इस संबंध में एसएसपी को मार्च माह में शिकायत दी गई थी। बाद मामले की जांच की गई। इस दौरान उन पर लगे आरोप सही पाए गए और केस दर्ज किया गया है। जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है। पुलिस अब इसकी पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed