{"_id":"5aa955c94f1c1bbc758b5832","slug":"161521046985-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दो ड्रग तस्करी के केसों में काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दो ड्रग तस्करी के केसों में काबू
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स तस्करी के दो मामलों में दंपति समेत तीन काबू
आरोपियों से हेरोइन और स्मैक हुई बरामद
एसटीएफ मोहाली व पटियाला की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सोहाना और एसटीएफ मोहाली की टीम ने चंडीगढ़ नंबर की कार समेत एक युवक को काबू किया है। उसके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। युवक के खिलाफ सोहाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में एसटीएफ मोहाली व पटियाला की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक दंपति को दबोचा है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी सतराणा पटियाला और जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। दोनों से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पता चला है कि आरोपियों पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। अब पुलिस द्वारा पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
जिक्रयोग है कि गत कुछ समय से ड्रग तस्करी के क्षेत्र में महिलाओं की एंट्री ज्यादा बढ़ गई है। कुछ समय पहले एसटीएफ की टीम ने अंबाला निवासी एक महिला को काबू किया था। जिसके पकड़ने से एक नई बात सामने आई थी कि आरोपी अब ड्रग्स रखने के लिए बैंक लाकरों का इस्तेमाल करते हैं। महिला के बैंक लाकर से लाखों रुपये की नकदी और ड्रग्स बरामद हुई थी। वहीं, पता चला था कि उक्त महिला का पति जेल से ही इस कारोबार को चलाता था।