फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पत्नी को मारने वाले सराओ होटल के मालिक के खिलाफ बच्चे देंगे गवाही

पत्नी को मारने वाले सराओ होटल के मालिक के खिलाफ बच्चे देंगे गवाही

Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को मारने वाले सराओ होटल के मालिक के खिलाफ बच्चे देंगे गवाही
पत्नी को मारने वाले सराओ होटल के मालिक के खिलाफ बच्चे देंगे गवाही
विज्ञापन

थाना फेज-11 की पुलिस ने चालान अदालत में करवाया जमा
मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को, आरोपी के प्रोडक्शन वारंट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एनआरआई पत्नी कुलवंत कौर की गोली मारकर हत्या करने वाले सराओ होटल के मालिक निरंकार सिंह (60) के खिलाफ थाना फेज-11 की पुलिस ने अदालत में चालान जमा करवा दिया है। चालान में पुलिस ने कुल 33 गवाह बनाए हैं। इसमें आरोपी के विदेश में रहने वाले दो बच्चे भी शामिल हैं। जो अदालत में पिता के खिलाफ गवाही देंगे। वहीं, मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को निश्चित की गई है। वहीं, आरोपी कई बार सुनवाई पर नहीं आया। इसके चलते उसके प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं।

ऐसे की थी गोली मारकर हत्या
मामला 18 अक्तूबर का है। जब होटल मालिक पत्नी कुलवंत कौर के साथ इलाज के लिए कार में पीजीआई जा रहे थे। वह जब फेज-दस मानव मंगल स्कूल के सामने पहुंचे तो कार में ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद निरंकार सिंह ने गोलियां चला दी, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और शव को कब्जे में लिया था। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


बेटा-बेटी को इसलिए बनाए गवाह
कुछ समय पहले जब निरंकार सिंह यूके में रह रहे थे, उस समय उनके बेटे नवप्रीत सिंह व बेटी अमरप्रीत कौर ने एक ईमेल फेज-11 के एसएचओ को की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी पिता उनकी मां को काफी समय से धमका रहा था। वहीं, उन्होंने कहा था कि वह जेल से बाहर आता है तो उनकी जान को खतरा होगा। उन्होंने पिता के कई राज पुलिस के आगे खोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान में 145 पेज, फोरेंसिक रिपोर्ट भी शामिल
पुलिस की तरफ से जो चालान अदालत में पेश किया गया है, उसमें 145 पेज हैं। इसमें पिस्तौल की फोरेंसिक रिपोर्ट, गाड़ी से मिले पानी की बोतल व चप्पल से मिले खून के धब्बों की रिपोर्ट शामिल है। इनको भी रिपोर्ट का आधार बनाया गया है। इसके अलावा मौके से मिली कई चीजों को इसमें शामिल किया गया है।


इस बात को लेकर था दोनों में तकरार
कुलवंत कौर व निरंकार सिंह में कुछ समय से अनबन थी। कुलवंत कौर पति निरंकार सिंह से कहती थी कि वह पंजाब में अपनी प्रॉपर्टी बेचकर यूके चले। इस बात को लेकर दोनों में विवाद था। इस कारण एक बार दोनों ने अलग रहने का फैसला तक कर लिया था। साथ ही अदालत में इस संबंधी केस भी दायर किया था। हालांकि बाद में दोनों इकट्ठे रहने लगे थे।

2007 में लौटे थे
निरंकार सिंह यूके में रहते थे। 2007 में लौटकर अपना सराओ होटल खोला था। उनके परिवार के अन्य सदस्य यूके में रहते थे। पत्नी इस बात का विरोध करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed