{"_id":"5d210f698ebc3e6cdd4a8a2d","slug":"156244769612-mohali-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : अपने ही जानकार को पैसे उधार दिए वापस मांगना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुर : अपने ही जानकार को पैसे उधार दिए वापस मांगना पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। एक ट्रैक्सी चलाने वाले को अपने जानकार से पैसे उधार देकर वापस मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने पर तो मिले नहीं, उल्टा उसकी डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। उपचाराधीन व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने तेजवीर और जतिंदर कुमार निवासी बलटाना खिलाफ मारपीट की धाराओं तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पंचकूला के रहने वाले संजय रंगी ने बताया कि वह निजी टैक्सी चलाता है और सिंघपुरा चौक पर स्थित बस स्टॉप पर आने वाली सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है। उसका एक साथी जतिंदर कुमार भी टैक्सी चलाता है, जिसने कुछ दिनों पहले 5 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी दिन बीत जाने के बाद उसने पैसे नहीं लौटाए। कई बार पैसों की मांग करने के बाद जतिंदर ने उसके पैसे नहीं लौटाए। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर पहुंचा तो उसने जतिंदर से पैसे मांगे, लेकिन जतिंदर ने फोन कर तेजवीर नामक व्यक्ति को बुलवा लिया। उसके साथ उसके साथी भी थे। उन्होंने मिलकर उसकी लोहे की रॉड, डंडों के साथ पिटाई कर दी। उसके एक अन्य साथी ने जख्मी हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया। संजय की शिकायत पर पुलिस ने तेजवीर, जतिंदर सहित उसके अज्ञात साथियों खिलाफ मारपीट की धाराओं तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।