फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोबाइल पर आई फोन कॉल ने बना दिया नशा तस्कर

मोबाइल पर आई फोन कॉल ने बना दिया नशा तस्कर

Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर आई फोन कॉल ने बना दिया नशा तस्कर
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स ने एक ऐसे नशा तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है जो नशा तस्करी की लाइन में अपने भाई के मोबाइल कॉल पर आई एक फोन से आ गया। आरोपी से टास्क फोर्स ने अस्सी ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गोरा सिंह निवासी गांव रणगढ़ तहसील अटारी थाना घरिंडा जिला अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार है। एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दूसरी कक्षा तक पढ़ा हुआ है। पांच, छह साल के करीब उसने डेयरी का काम किया। इसके बाद दो साल से वह रंग रोगन का काम कर रहा था। उसका बड़ा भाई राजा चिट्टे की सप्लाई करता था। जो कि केस दर्ज होने के बाद अमृतसर जेल में बंद है। हालांकि भाई का फोन घर पर ही था। एक दिन भाई के फोन पर हरजिंदर सिंह का फोन आया, जिसने उसे नशा तस्करी के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद वह इस लाइन में आ गया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा था।
विज्ञापन


1500 में खरीदकर 2500 में बेचता था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 1500 रुपये प्रति ग्राम हेरोइन खरीदता था। इसके बाद 2500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन बेचता था। उसने बताया कि हरजिंदर सिंह पर भी पुलिस केस दर्ज हो गया था। वह भी अब पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन


एसटीएफ सप्लाई चेन तोड़ने में लगी
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि अब वह आरोपी की सप्लाई चेन तोडने में जुट गए हैं। आरोपी से पड़ताल की जा रही है कि वह कहा से हेरोइन लेकर आते थे। इसके अलावा हेरोइन कहा बेचते थे। उम्मीद है कि जल्दी ही यह मामला में और गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बॉक्स
ऐसे चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी गोरा सिंह खरड़ केएफसी साइड से हेरोइन की सप्लाई करने के लिए मोहाली आ रहा है। जिसे एएसआई अवतार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ बी के पास से नाकेबंदी के दौरान काबू किया। उससे अस्सी ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed