फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाबी सिंगर बलताज की हालत में सुधार, लेकिन बयान देने की हालत में नहीं

पंजाबी सिंगर बलताज की हालत में सुधार, लेकिन बयान देने की हालत में नहीं

Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर बलताज की हालत में सुधार, लेकिन बयान देने की हालत में नहीं
मोहाली। पंजाबी सिंगर बलताज खान की हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को होश आने के बाद सोमवार को बलताज ने थोड़ी बहुत बातचीत भी की। पुलिस अभी तक बलताज पर हुए हमले को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

वीरवार रात चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर बलताज को उस समय निशाना बनाया गया था जब वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ पालकी रिजोर्ट के पास लगने वाली फलों की रेहड़ियों के पास आकर रुके थे। बलताज जैसे ही अपनी आई 20 कार से उतर कर आम खरीदने के लिए रेहड़ी के पास पहुंचे, पल्सर बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं। दो गोलियां बलताज को लगीं। एक उनकी कनपटी पर और दूसरी सीने में। बलताज वहीं गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बलताज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका आपरेशन किया गया। रविवार को बलताज को होश आया था। सोमवार को बलताज ने थोड़ी बहुत बातचीत भी की। हालांकि वह अभी तक बात करने में पूरी तरह सहज नहीं हैं। पुलिस बलताज का बयान लेने के लिए उनकी हालत में सुधार होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बलौंगी थाना इंचार्ज ने बताया कि बलताज अभी भी बयान देने की हालत में नहीं हैं। डाक्टरों के मुताबिक बलताज की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, पुलिस अभी तक बलताज पर हुए जानलेवा हमले के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। एसएचओ बलौंगी के मुताबिक हर पहलु पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed