फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कनाडा, आस्ट्रेलिया और दुबई भेजने के नाम लाखों की ठगी

कनाडा, आस्ट्रेलिया और दुबई भेजने के नाम लाखों की ठगी

Thu, 13 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
कनाडा, आस्ट्रेलिया और दुबई भेजने के नाम लाखों की ठगी
मोहाली। कनाडा, आस्ट्रेलिया और दुबई भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। अभी तक मामलों के सारे आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहला केस मटौर थाने में दर्ज हुआ। पुलिस को दी शिकायत में रूपेश कुमार ने बताया कि उसका कुछ समय पहले एक इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क हुआ था, जिसमें नरेंद्र कुमार नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने उससे 1.80 लाख रुपये ले लिए। साथ ही विश्वास दिलाया था कि उसे आसानी से आस्ट्रेलिया भेज देगा, लेकिन न तो उसे आस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। इस संबंधी उसने एसएसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना फेज-1 में पुलिस ने दर्ज किया है। मलकीत सिंह ने बताया कि उसने जसविंदर व जसप्रीत कौर को 1.80 रुपये दिए थे। उन्होंने उसे विश्वास दिलाया था कि उसे दुबई भेज देंगे, लेकिन न तो उसे दुबई भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, तीसरा केस माजरी थाने में दो लोगों पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह व सिमरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने कुलबीर सिंह नाम के व्यक्ति को कनाडा भेजने के नाम पर 4.45 लाख रुपये ठगे हैं। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed