{"_id":"5cf58465bdec220717717128","slug":"155959408114-mohali-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लूटी नकदी, लिफ्ट देने के बहाने काटी महिला की चूड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान से लूटी नकदी, लिफ्ट देने के बहाने काटी महिला की चूड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। लुटेरों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देते हुए एक दुकान से नकदी लूट ली वहीं, एक महिला की बाजू से सोने की चूड़ियां काट कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सरोज रानी ने बताया कि वह सिसवां रोड पर एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रही थी। एक कार जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, उसके पास आकर रुकी और उसको कार में बैठने के लिए कहने लगीं। उसने मना किया तो महिलाओं ने उसको जबरन कार में बैठाने की कोशिश की और इसी बीच उसकी बाजू में डाली सोने की दो चूड़ियां काट ली व कार सहित फरार हो गईं। उसने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, गांव चरहेडी में सिमरण कंफेक्शनरी पर हुई वारदात के बारे में हरिंद्र सिंह ने बताया कि दुकान पर उसका लड़का बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। इनमें से एक दुकान में दाखिल हुआ जबकि दूसरा मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा रहा। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक लेकर आरोपी ने उसके लड़के को दो हजार रुपये का नोट दिखाया। जब बेटे ने बकाया पैसे वापस करने के लिए गुल्लक से रुपये निकाले तो आरोपी ने दो हजार का नोट देने के बजाय बेटे के हाथों से नकदी और मोबाइल छीन लिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इस संबंधी थाना सिंघभगवंतपुरा की पुलिस को सूचित किया है।