फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सन्नी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

सन्नी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
सन्नी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
मोहाली। बलौंगी स्थित आंबेडकर कालोनी के 19 वर्षीय सन्नी पासवान की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान चंदन के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने आंबेडकर कालोनी के पास स्थित मैदान से पकड़ा है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य चार आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही सारे आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सन्नी पासवान दोस्तों के साथ मंगलवार रात को कालोनी के नजदीक स्थित घर से निकला था। इसके बाद उन्होंने शराब की बोतल खरीदी और इकट्ठे बैठकर पी। इस दौरान किसी बात को लेकर सन्नी की उसके दोस्तों के साथ मामूली तकरार हो गई जो बाद में खूनी तकरार में बदल गई। पुलिस के अनुसार सन्नी की बगल व पीठ पर धारदार हथियार से हमला करने के गहरे जख्म थे। पुलिस ने सन्नी को उसके घर से बुलाकर ले जाने व कत्ल करने के आरोप में थाना बलौंगी में सन्नी के दलीप कुमार, मास तिवाड़ी, चंदन, लड्डू व विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 34 के अंतर्गत केस दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अन्य चार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed