फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में आतंकी जाकिर मूसा का फेसबुक पर किया महिमा मंडन

मोहाली में आतंकी जाकिर मूसा का फेसबुक पर किया महिमा मंडन

Wed, 29 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में आतंकी जाकिर मूसा का फेसबुक पर किया महिमा मंडन
खरड़/मोहाली। कुछ समय पहले भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकी जाकिर मूसा का सोशल मीडिया पर महिमा मंडन करने का मामला सामने आया है। यह मामला पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने पकड़ा है। वहीं, इस मामले में थाना सदर खरड़ पुलिस ने दो कश्मीरी छात्रों पर केस दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी की पहचान इतराज नासीर के रूप में हुई है जो कि इलाके की एक नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन का छात्र बताया जा रहा है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त लोगों ने फेसबुक पर दो पेज बनाए हुए थे। जिस पर यह आतंकी मूसा का महिमा मंडन कर रहे थे। एक आरोपी ने तो अपने नाम से पेज बनाया हुआ था। जबकि दूसरे ने रैप स्टार के नाम से बनाया हुआ था। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मारे गए आतंकी जाकिर मूसा की फोटो फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। जिसके नीचे लव यू ब्रदर लिखा हुआ था जबकि एक जगह जाकिर मूसा जिंदाबाद लिखा हुआ था। जैसे ही पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया ने यह चीज देखी उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताया। सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने कई लोगों को यह पेज श्ेायर किए थे। जिसमें कई उच्च स्तरीय अधिकारी भी थे। वहीं, पता चला है कि आरोपी इतराज नासिर भारत विरोधी नारे लगाकर छात्रों को भारत के खिलाफ उकसा रहा था। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


कौन था आतंकी जाकिर मूसा
आतंकी जाकिर मूसा साउथ कश्मीर का एक आतंकी था। उसने गजावत उल हिंद नाम से एक संगठन बनाया हुआ था जो अलकायदा का ही एक ग्रुप था। गत वर्ष उसके कई साथी जालंधर व मोहाली पकड़े गए थे। जो काफी मात्रा में हथियार आदि लेकर आए थे। उनका लक्ष्य पंजाब में अशांति फैलना था। पहले इस मामले की जांच पंजाब पुलिस व फिर एनआईए कर रही थी। 2 मई को एनआईए मोहाली की अदालत ने जाकिर मूसा को पीओ घोषित किया था। इस बीच 23 तारीख को मूसा को भारतीय सेना ने एनकाउंट में मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed