फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रंजिशन विद्यार्थियों में चले रॉड और किरच, दो घायल

रंजिशन विद्यार्थियों में चले रॉड और किरच, दो घायल

Sun, 26 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन विद्यार्थियों में चले रॉड और किरच, दो घायल
लालड़ू। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लालड़ू में पढ़ने वाले 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर चाकू, रॉड व किरच से हमला किया, जिससे दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने करीब 12 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दीपक कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव मगरा अपने भाई गौरव और पड़ोस के लड़के अमन को लेने स्कूल आया था। छुट्टी होने के बाद गेट के बाहर थोड़ी दूरी पर रंजिश के चलते विद्यार्थियों में तकरारबाजी हो गई, जो बाद में झगड़े में तबदील हो गई। इस दौरान छात्र गुरजंट ने गौरव के सिर पर रॉड मारी और कोका नामक विद्यार्थी ने अमन के पेट में किरच मारी और दूसरी बार मारने पर उसने हाथ आगे कर लया, जिससे उसका हाथ भी बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद कई विद्यार्थियों ने उक्त दोनों जख्मियों को लात और घूंसों से पीटा। बाद में दीपक ने गौरव और अमन को जख्मी हालत में डेराबस्सी सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया, जहां से अमन की हालत नाजुक होने के चलते उसे सेक्टर-32, चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उसका कई घंटे तक ऑपरेशन चला और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दीपक कुमार के बयान और कथित दोषी कोका निवासी आलमगीर, गुरजंट, प्रवीण, सागर, अमन, अभिषेक सभी निवासी गांव लालड़ू के अलावा छह-सात अज्ञात विद्यार्थियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed