फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रॉपर्टी कारोबारी बाजवा समेत 4 पर केस दर्ज

प्रॉपर्टी कारोबारी बाजवा समेत 4 पर केस दर्ज

Sat, 25 May 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कारोबारी बाजवा समेत 4 पर केस दर्ज
खरड़। दो भाइयों के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने बिल्डर जरनैल सिंह बाजवा समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सतवीर सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी गांव जंडपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 खरड़ में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उनकी जमीन अमन होम्स के पास लगभग एक कनाल 2/1/2 मरले है जो उसकी माता कुलदीप कौर के नाम है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा तो बलदेव सिंह उर्फ बल्ली ने अपने कुछ साथियों समेत उन पर धारदार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जरनैल सिंह बाजवा तथा बलदेव सिंह बल्ली समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed