फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर के बाहर से कार चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

घर के बाहर से कार चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Thu, 23 May 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर से कार चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
मोहाली। सेक्टर-80 में घर के बाहर से होंडा सिटी कार चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कार मालिक गुरमीत चिम्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। चिम्मा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार नहीं खड़ी थी। सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोर मंगलवार रात करीब एक बजे आए थे। उन्होंने सबसे पहले अपनी कार होंडा सिटी के पीछे खड़ी कर दी। इसके चंद सेकंड बाद ही कार के अंदर से एक व्यक्ति निकला और उसने 30 सेकंड के अंदर ही होंडा सिटी कार का लोक खोल दिया और कार में बैठ स्टार्ट कर उसे ले गए। चोरों का चेहरा सीसीटीवी में साफ दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और सिर पर टोपी लगाई हुई थी। वहीं सीसीटीवी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed