{"_id":"5c9fa0fcbdec2213ea539209","slug":"151553965308-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : बिल्डर ने दो महीनों तक काम करवाकर नौजवान को बिना कोई वेतन दिए नौकरी से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : बिल्डर ने दो महीनों तक काम करवाकर नौजवान को बिना कोई वेतन दिए नौकरी से निकाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ध्यानार्थ...
फोटो सहित...
बिल्डर ने दो माह तक कराया काम, बिना वेतन दिए नौकरी से निकाला
बिल्डर के खिलाफ युवक ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत
कहा- वेतन के लिए अदालत में भी जाने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। मनीमाजरा के रहने वाले एक शादीशुदा युवक को बिल्डर के पास बतौर सेल्समैन नौकरी करना उस समय महंगा पड़ गया, जब बिल्डर के पास 2 महीनों तक नौकरी करने के बाद युवक ने अपना वेतन मांगा तो बिल्डर ने उसको यह कहकर वेतन नहीं दिया कि जब टारगेट पूरा नहीं हुआ तो वेतन किस बात का। ये मामला लोहगढ़ में स्थित निर्माणाधीन कामर्शियल साइट मेट्रो प्लाजा सिटी सेंटर के मालिक से जुड़ा है जिसने एक युवक से दो महीनों तक नौकरी करवाई और उसे ‘नो टारगेट अचीव तो नो सैलरी’ कहकर नौकरी से निकाल दिया। वेतन के लिए युवक काफी दिन तक बिल्डर के पास चक्कर काटता रहा, लेकिन बात नहीं बनी तो उसने लिखित शिकायत पुलिस थाने में देकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विकास ने कहा कि वेतन के लिए उसे अगर अदालत जाना पड़ा तो वह जाएगा।
विकास कुमार निवासी मकान नंबर-36, न्यू दर्शनी बाग, मनीमाजरा (चंडीगढ़) ने बताया कि बीती 22 जनवरी को उसने मेट्रो प्लाजा में जीएम गजल कपूर के अधीन बतौर सीनियर सेल्स मैनेजर ज्वाइन किया था। उस दौरान उसका वेतन 30 हजार रुपये तय किया गया और 2 महीनों के दौरान उसने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छतरी लगाकर प्रोजेक्ट का दिन और रात प्रचार किया। इस प्रचार के दौरान उसके 25 से 30 हजार रुपये खर्च हो गए जिसको बिल्डर ने अदा करने का भरोसा दिया था। दो माह बाद उसने 17 मार्च को बिल्डर से अपना वेतन मांगा तो आनाकानी करनी शुरू कर दी। विकास ने जब नौकरी छोड़ने की बता कही तो बिल्डर ने यह कहकर उसे नौकरी से निकाल दिया कि जब टारगेट पूरा नहीं किया तो सैलरी किस बात की।
कोट्स ::::
मेट्रो प्लाजा सिटी सेंटर के एमडी सुरेंद्र बांसल और जीएम गजल कपूर के खिलाफ विकास निवासी मनीमाजरा ने शिकायत दी है जिसमें आरोप है कि बिल्डर ने 2 महीने तक दिन-रात काम करवाकर बिना कोई वेतन दिए नौकरी से निकाल दिया। बिल्डर को मामले का समाधान कराने के लिए नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
-गुरप्रीत सिंह, हवलदार, पुलिस थाना जीरकपुर।
कोट्स :::
हमारी कंपनी में करीब दो महीने तक विकास ने बतौर सीनियर सेल्समैन काम किया है और इन दो महीने के दौरान उसने प्रोजेक्ट की एक यूनिट तक नहीं बिकवाई। दूसरी ओर, विकास की परफॉर्मेंस को देखते हुए कंपनी ने उसे बिना कोई वेतन दिए नौकरी से निकाल दिया है।
-सुरेंद्र बांसल, मैनेजिंग, डायरेक्टर, मेट्रो प्लाजा सिटी सेंटर, लोहगढ़ (जीरकपुर)।