फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लालड़ू : अंडे खाने के पैसे ना देने पर हुए झंगडे में दो भाई जख्मी..

लालड़ू : अंडे खाने के पैसे ना देने पर हुए झंगडे में दो भाई जख्मी..

Mon, 10 Dec 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
लालड़ू : अंडे खाने के पैसे ना देने पर हुए झंगडे में दो भाई जख्मी..
- लालड़ूू पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। थाना हंडेसरा के गांव अंटाला के पास अंडों की रेहड़ी पर रविवार को विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक अंडा खाने के उपरांत पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में दो रेहड़ी मालिक गंभीर रूप में जख्मी हो गए। पुलिस ने जोधपुर निवासी तीन आरोपियों सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हवलदार जगतार सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कर्म सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी खेलन ने दी शिकायत में कहा कि उसने व उसके भाई गुरदास सिंह ने गांव अंटाला के पास अंडों की रेहड़ी लगाई हुई थी। उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया कि सुनील कुमार, जॉनी, विक्की व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी रेहड़ी से अंडे खाए और जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने झगड़ा कर लिया और उन्होंने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती होना कराया गया है। जख्मी कर्म सिंह के बयान पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed