फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के परिवार ने नए विवाहित जोड़े पर किया हमला

प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के परिवार ने नए विवाहित जोड़े पर किया हमला

Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के परिवार ने नए विवाहित जोड़े पर किया हमला
डेराबस्सी में छिपकर रह रहे प्रेमी जोड़े पर हमला, भागकर बचाई जान
विज्ञापन


घरवालों की मर्जी के खिलाफ तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी दोनों ने
पुलिस ने सुरक्षा देने की जगह अंधेरा होते ही पुलिस स्टेशन से निकाल दिया


हरजीत सिंह

डेराबस्सी।
अनाज मंडी में उस समय पर दहशत फैल गई जब एक दुकान के ऊपर कमरों में किराए पर रह रहे एक प्रेमी युगल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जांच में पता चला कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं। कोर्ट मैरिज कराने के बाद दोनों घरवालों के डर से यहां छिपकर रह रहे थे। लड़की के घरवालों को इनकी भनक लग गई और वे शुक्रवार को यहां पहुंच गए। उधर, प्रेमी युगल ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा देने के बजाय पुलिस ने रात होते ही पुलिस स्टेशन से उन्हें निकाल दिया। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं।
विक्रम राजपूत (24) निवासी कस्बा महेशपुर, सहारनपुर यूपी ने बताया कि तीन महीने पहले परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के परिजन लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पहले वे दिल्ली में छिपकर रह रहे थे, वहां भी हमला किया गया। मुश्किल से जान बचाकर भागे। कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने बातचीत के लिए अंबाला बुलाया और उन पर हमला कर दिया। वहां से बचकर निकले और एक महीने से डेराबस्सी में किराए पर रह रहे हैं। यहां एक डॉक्टर की दुकान पर वह काम करता है। दोपहर को लड़की के परिजनों ने आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने एक कंप्यूटर सेंटर के बाथरूम में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर तोड़फोड़ की और सामान उठा लिया। यहां से भागकर वे पुलिस स्टेशन पहुंचे लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह शाम तक पुलिस स्टेशन में डर कर बैठे थे। लेकिन रात आठ बजे पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया। उन्हें डर है कि उनकी हत्या भी हो सकती है। दोनों ने एएसपी हरमन हांस व एसएसपी मोहाली कुलदीप चाहल से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज थाने बुलाया लड़की के परिजनों को: एएसआई
थाना प्रभारी महिंद्र सिंह के सरकारी नंबर पर कॉल की तो फोन एएसआई नरिंदर सिंह ने उठाया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं। प्रेमी युगल वाले मामले की जांच चल रही है। शनिवार को लड़की के परिजनों को थाने बुलाया गया है। आमने सामने बैठकर मामले को सुलझाया जाएगा।

कैप्शन -डेराबस्सी में नया विवाहित जोड़ा जानकारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed