{"_id":"5be49697bdec226985592744","slug":"151541707415-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताक पर रखकर पटाखे चलाने पर दो पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताक पर रखकर पटाखे चलाने पर दो पर दर्ज हुआ केस
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखकर पटाखे चलाने पर दो पर केस दर्ज
पुलिस ने दोनों केस फेज-एक थाने के अधीन दर्ज किए
हेल्पलाइन पर आईं अठारह कॉल, सात पटाखों से जुड़ी थी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में दिवाली की रात विभिन्न एरिया में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर जमकर आतिशबाजी की। कई एरिया में रात दस बजे तक भी पटाखे चलते रहे लेकिन पुलिस द्वारा इस संबंधी दो ही केस दर्ज किया गए है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम पर दिवाली वाले दिन अठारह फोन कॉल आईं जिनमें सात पटाखों के चलने व अन्य लड़ाई झगड़ों से संबंधित थीं। हालांकि पुलिस का दावा है शांतिपूर्ण तरीके से दिवाली पर्व संपन्न हुआ।
नियमों को ताक में रख पर पटाखे चलाने के दोनों मामले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में आए हैं। पहला मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-गुरु नानक अमर कालोनी निवासी दीपक के खिलाफ दर्ज हुआ है। उक्त व्यक्ति द्वारा तय आदेश को ताक में रख पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी तरह गगन नाम के एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है। दोनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि शिकायत मिलने पर उनकी टीमों द्वारा केस दर्ज किया गया है।
बॉक्स
नियमों को ताक में रखकर बिके पटाखे
भले ही शहर में पटाखे बेचने के लिए साइटों की निशानदेही की गई थी। साथ ही ड्रॉ के माध्यम से लोगों को पटाखों के लाइसेंस दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी लोगों ने नियमों को ताक में रखकर पटाखे बेचे। इस दौरान शहर की सभी मार्केटों में लोगों ने स्टाल लगाकर पटाखे बेचे। इस दौरान जब पीसीआर पार्टी आती थी तो लोग भाग निकलते थे। पीसीआर के जाते ही दोबारा स्टाल लग जाते थे। इस दौरान कई स्थानों पर पीसीआर ने पटाखे जब्त भी किए है। हालांकि थानों में कितने जब्त किए पटाखे पहुंचे, इस बारे में साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
युवाओं ने जमकर मचाया हुड़दंग
भले ही पुलिस प्रशासन द्वारा मार्केटों में सख्ती की गई थी लेकिन इसके बाद भी युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान सबसे ज्यादा बुरा हाल फेज-3बी2 की मार्केट का रहा है। दोपहर दो बजे युवाओं की एक टोली थार में सवार होकर आई। पूरी मार्केट में गेड़ी लगाई । इस दौरान एक कार सवार को हिट तक दिया। इसके बाद जमकर रौब दिखाया। इस दौरान कार वाला खुद वहां से निकल गया। जबकि आरोपियों ने हथियार तक निकाल लिए थे।