फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रिश्तेदार के खाते में डाले गए थे चार करोड़ रुपये

रिश्तेदार के खाते में डाले गए थे चार करोड़ रुपये

Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के खाते में डाले गए थे चार करोड़ रुपये
सरपंच के रिश्तेदार के खाते में डाले गए थे चार करोड़
विज्ञापन

- बीडीपीओ अदालत में पेश, अगली सुनवाई पर पेश करना पड़ेेगा रिकॉर्ड
- गांव झयूरेहड़ी में पंचायती जमीन से जुड़े करोड़ों के घोटाले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव झयूरेहड़ी में पंचायती जमीन से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में गिरफ्तार बीडीपीओ जतिदंर सिंह ढिल्लों को मंगलवार को विजिलेंस ने अदालत में पेश किया। विजिलेंस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विजिलेंस ने ढिल्लों को रिमांड पर लेने के लिए दी दलील में कहा कि अभी उससे पंचायत की जमीन के सौदे। इस मामले में हुई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और गांव सरपंच के साढ़ू दर्शन सिंह की मामले में भूमिका के बारे में जरूरी पूछताछ की जानी है। विजिलेंस को पता चला है कि गांव सरपंच के साढ़ू दर्शन सिंह के बैंक खाते में चार करोड़ रुपये जमा करवाए गए थे। इस रकम का उन्होंने कहा प्रयोग किया, विजिलेंस के अधिकारी इसकी पड़ताल करेंगे। अब केस की अगली सुनवाई पर विजिलेंस को अदालत को बताना होगा कि रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में घोटाले से जुड़े कौन से ताजा तथ्यों का पता चला है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट एरिया के विस्तार के लिए दस साल पहले एक्वायर हुई थी गांव झयूरेहड़ी की 36 एकड़ जमीन :
विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया के विस्तार के लिए दस साल पहले गांव झयूरेहड़ी की 36 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इसके बदले गांव की पंचायत को 541687500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। मुआवजा 2008 में जारी किया गया था। इसके बाद साल 2013 में गुरपाल को गांव झयूरेहड़ी का सरपंच चुना गया था। आरोप है कि साल 2013 में गांव की पंचायत के सरपंच गुरपाल सिंह ने पंचायत की तरफ से पास प्रस्ताव के विपरीत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंच व अन्य के साथ मिलकर जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी लाभ के लिए कलेक्टर रेट से भी ऊंचे रेट पर किया गया जमीन का सौदा
आरोप है कि निजी लाभ के लिए जमीन को कलेक्टर रेट व मार्केट रेट से बहुत ऊंचे रेट पर खरीदकर सरकार व ग्राम पंचायत को भारी नुकसान पहुंचाया गया। उक्त राशि मिलने के बाद गांव पंचायत ने कैदीपुर व करीमपुरा में 25 एकड़ बिजाई योग्य जमीन खरीदने के लिए तीन सौदे अप्रैल 2016 में किए। इस जमीन का सौदा सुरिंदर सिंह उर्फ सुरिंदर सिंह खान निवासी सुलेमपुर जिला फतेहगढ़ व उसके भांजे मोहम्मद सुहेल चौहान सेक्टर-79 मोहाली व बलदेव सिंह निवासी वजीदपुर तहसील डेराबस्सी नाम के दलालों की तरफ से करवाया गया। 6 अप्रैल 2016 को जगजीत सिंह, स्वर्ण कौर हरभजन कौर, नवतीन सिंह, गांव करीमपुरा व गांव कंदीपुर की 165 कनाल 18 मरले जमीन ग्राम पंचायत झयूरेहड़ी को बेची गई। जमीन का सौदा 29,50 000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था। इस हिसाब से बेचने वाले पक्ष को अदायगी की गई, जो कि 61175625 रुपये बनती थी। जबकि खरीदार ग्राम पंचायत झयूरेहड़ी की तरफ से 54 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीद दिखाकर 11,1982500 रुपये खर्च स्टैंप ड्यूटी व अन्य पर दिखाया गया। इस तरह जमीन खरीदने के नाम पर कुल 5,08,06,875 रुपये का घपला किया गया।


---बॉक्स
------
बीडीपीओ ढिल्लों को मिल चुका है बेहतरीन अफसर का अवार्ड
करोड़ों रुपये के घोटाले में फंसा बीडीपीओ जतिंदर सिंह ढिल्लों पिछली अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे बढ़िया काम करने वाले अफसरों में शुमार रहा है। विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने ढिल्लों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए अवार्ड सेे सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed