फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   महिला आईपीएस तथा उसके दोस्त को अदालत ने जेल भेजा

महिला आईपीएस तथा उसके दोस्त को अदालत ने जेल भेजा

Thu, 29 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला आईपीएस तथा उसके दोस्त को अदालत ने जेल भेजा
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार की गई फर्जी महिला आईपीएस तनिष्का सांगवान तथा उसके साथी तरुण शर्मा को बुधवार को पुलिस ने खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि फर्जी महिला आईपीएस तथा उसके दोस्त को मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस तथा केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि अभी तक इनकी ठगी का शिकार कोई भी पीड़ित व्यक्ति सामने नहीं आया है। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले अपना जो नाम लिखाया था, वह गलत था जबकि इसका असली नाम प्रीती पुत्री कृष्ण कुमार है। इस महिला द्वारा दिल्ली में बताई गई अपनी रिहायश पर भी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। माननीय जज ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed