फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हिमाचल के लिए जरूरी खबर

हिमाचल के लिए जरूरी खबर

Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के लिए जरूरी खबर
संशोधित : वेरका के बाक्स में संशोधन है। केस दर्ज होने के अलावा कुछ और जानकारियां जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, हरिद्वार (देहरादून) समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
----------------------------------------------

टैंकर ने यात्रियों से भरी वॉल्वो बस को मारी टक्कर, एक की मौत, 11 घायल
सबहेड
धर्मशाला से हरिद्वार जा रही थी हिमाचल प्रदेश की बस, बुधवार देर रात हुआ हादसा

कांगड़ा का रहने वाला था मृतक, तीन का पीजीआई में चल रहा इलाज
हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई बस, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
धर्मशाला से हरिद्वार जा रही सवारियों से भरी हिमाचल प्रदेश की एक वॉल्वो बस को बुधवार देर रात तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई सवारियां बस के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गईं थीं। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में 12 यात्री घायल हुए थे। इनमें से चार को पीजीआई भेजा गया, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। हादसा फेज-छह स्थित न्यू बस स्टैंड के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसा बुधवार रात साढ़े बारह से पौने एक बजे के बीच हुआ। हिमाचल प्रदेश की वॉल्वो बस धर्मशाल से हरिद्वार जा रही थी। हादसा फेज-छह स्थित नए स्टैंड के बिल्कुल सामने मोहाली गांव की तरफ जा रही सड़क पर हुआ। बस तेज रफ्तार जा रही थी तभी दूध का एक टैंकर फेज-एक थाने की तरफ से तेज रफ्तार में आया और लाइट प्वाइंट पर बस को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही सवारियां नींद में होने के चलते बस में फंस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि लगा बम फटा हो। इसके बाद किसी ने सौ नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को बस से निकालने की कवायद शुरू हुई। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बस से निकाला गया। हादसे में 12 लोग में घायल हुए थे, जिनमें से चार को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इनमें से एक की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (32) निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। विजय मेट्रो होटल हरिद्वार में काम करते थे। वहीं, बस ड्राइवर हरविंदर सिंह निवासी लुधियाना, कंडक्टर राजिंदर कुमार निवासी मंगेवाल कांगड़ा और टैंकर का कंडक्टर जग्गी भी गंभीर घायल है जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




टैंकर ने जिस साइड टक्कर मारी, उधर ही बैठा था विजय
जानकारी के मुताबिक कांगड़ा विजय कुमार बस में साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था और टैंकर ने उसी की साइड बस में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद वह उछलकर आगे की ओर तेजी से गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया और पीजीआई में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
वेरका कंपनी में ठेके पर लगा था टैंकर, केस दर्ज
जिस टैंकर से हादसा हुआ। उस पर वेरका लिखा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने वेरका केे अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने दो टूक कह दिया कि टैंकर से उनका कोई लेना देना नहीं। बाद में जांच में पता चला कि टैंकर वेरका कंपनी में ठेके पर लगा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


---बॉक्स
कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पहुंचे मौके पर
हादसे की सूचना जैसे ही कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मिली, वह भी घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे में मारे गए युवक की मृत्यु पर शोक जताया।

---बॉक्स
पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी हिमाचल की वॉल्वो बस हादसे की शिकार हुई है। कुछ समय पहले सेक्टर-45 चंडीगढ़ में हादसा हुआ था। उस समय भी कई लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed