{"_id":"5cc9fb1dbdec22072e6f6a2c","slug":"131556740893-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से लौट रहे युवक को तीन हमलावरों ने घेरकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काम से लौट रहे युवक को तीन हमलावरों ने घेरकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। आदर्श नगर निरंकारी भवन के पास कुछ युवकों ने जनता कालोनी निवासी असलम खान पर हमला कर घायल कर दिया। असलम का आरोप है कि हमलावर युवक शराब के नशे में थे। बताया जाता है कि असलम व एक हमलावर युवक का करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है।
असलम खान ने बताया वह चंडीगढ़ सेक्टर-17 में किसी कंपनी में काम करता है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी से लौटते हुए पैदल निरंकारी भवन के रास्ते घर जा रहा था, तभी 3 युवकों ने उसे घेर लिया और गाली गलौच करते हुए हाथापाई करने लगे। असलम के मुताबिक हमलावर युवकों ने ईंटों से उस पर वार किया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। भीड़ जमा होने पर तीनों हमलावर फरार हो गए। घायल असलम ने नयागांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि जिन तीन युवकों ने उस पर हमला किया था, उनमें से एक का नाम नितिन है। तकरीबन एक साल पहले उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और नयगांव थाने में ही दोनों पक्षों की रजामंदी भी हो गई थी। अब शराब के नशे में नितिन ने अपने दो साथियों के साथ फिर से उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।