{"_id":"5cb4e9a2bdec22140966f5fe","slug":"131555360162-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता की पीपल के पेड़ के साथ लटकता शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता की पीपल के पेड़ के साथ लटकता शव मिला
विज्ञापन
डेराबस्सी। आशियाना कालोनी निवासी कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह जस्सा सैनी का शव संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह घर के नजदीक पेड़ के साथ लटकता मिला है। आशंका है कि जसबीर सिंह ने पीपल के पेड़ के साथ रस्सी के साथ गले में फंदा लेकर अपनी जान दे दी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से उसकी मौत एक पहेली बनी हुई है। पुलिस ने फिलहाल जसबीर सिंह की पत्नी व कांग्रेस पार्टी की महिला विंग की प्रधान सुधा उर्फ मीरा सैनी के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है। परिवार की ओर से देर शाम जसबीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिस दौरान बड़ी संख्या में शहर निवासी पहुंचे।
जसबीर सिंह जस्सा सैनी (46) प्रापर्टी का कारोबार करते थे और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुए थे। वे कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान दीपइंदर सिंह ढिल्लों के काफी नजदीक थे। बीती नगर काउंसिल चुनाव में उनकी पत्नी वार्ड नंबर सात से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुकी हैं जो हार गई थीं। वे अपनी पत्नी, दो बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ आशियाना कालोनी में रह रहे थे। वे मां बाप के इकलौते लड़के थे और उनकी दो बहने हैं जो शादीशुदा हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जसबीर सिंह एक साल से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे जिसके चलते उनकी तरफ से यह कदम उठाया गया है।
मामले की जांच कर रहे सहायक इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि जसबीर सिंह की पत्नी मीरा सैनी ने दिए बयान में बताया कि उनके पति सुबह 3 बजे घर से सैर करने गए थे। 6 बजे उनके पति की घर की दीवार के नजदीक पेड़ के साथ लाश लटकी होने की सूचना मिली थी। लाश को सबसे पहले पानी के कैंपर ले कर आने वाले थ्री व्हीलर चालक ने देख कर परिवार को सूचित किया। कालोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सुरक्षा गार्ड के मुताबिक जसबीर सुबह 2:25 मिनट पर घर से बाहर निकले और तकरीबन 10 मिनट बाद वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने घर की दीवार फांदकर घर के साथ पीपल के पेड़ के साथ गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सिविल अस्पताल में डाक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
बाक्स
बीमार मां-बाप की कई साल से करता आ रहा था सेवा
जसबीर सिंह की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हरेक किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता क्योंकि वह काफी जिंदादिल इंसान था जो हर समय पर खुश रहता था। मृतक के पिता करीब 10 साल व माता 5 सालों से बीमार होने के कारण बिस्तर पर पड़े हैं। वह उनकी श्रवण पुत्र की तरह सेवा करता था। मृतक अपने पीछे बीमार माता-पिता, पत्नी समेत दो बच्चे छोड़ गया है।
कोट
पुलिस जसबीर सिंह की पुरानी रंजिश, कारोबार में घाटा, पार्टनरों के साथ लेनदेन व परिवार क्लेश की अलग-अलग थ्यूरियों पर काम रही है। सच्चाई सामने आने बाद में अगली कार्रवाई की जाएगी।
- बिकरमजीत सिंह घुम्मन, इंस्पेक्टर थाना प्रमुख