फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पोपना का सरपंच व उसके दो साथ गिरफ्तार

पोपना का सरपंच व उसके दो साथ गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पोपना का सरपंच व उसके दो साथ गिरफ्तार
घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़ करने के लगे आरोप
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। गांव पोपना के सरपंच सर्बजीत सिंह और उसके दो साथियों ने एक घर में जबरदस्ती घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़ की। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया, जिनकी पहचान सर्बजीत सिंह, मेजर सिंह व जगतार सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना सदर के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि गांव पोपना निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बहुएं खाना बना रही थीं। इसी बीच गांव का मौजूदा सरपंच सर्बजीत सिंह शराब के नशे में अपने कुछ साथियों समेत उनके घर में दाखिल हो गया और धमकियां देने लगा कि घर के पुरुषों को बाहर निकालों। मैं उन्हेें देख लेता हूं। महिला ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो सरपंच सर्बजीत सिंह ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अपने दो अन्य साथियों मेजर सिंह तथा जगतार सिंह को बुला लिया और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला ने ने कहा कि जब उसकी बहुयें जब उसे बचाने आगे आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी बालों से पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया। एक बहु के साथ अश्लील हरकतें की। अमनदीप कौर ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में पतीला मार कर उसे भी जख्मी कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन- आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश करने ले जाती हुई पुलिस।
फोटो नंबर- 28 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed