{"_id":"5a8b38af4f1c1b805a8babb6","slug":"131519073455-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 वर्षीय युवक की हादसे में मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीमाजरा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
पिता की शिकायत पर बचपन के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
हंडेसरा थाने के तहत गांव रानीमाजरा के गुरदीप सिंह (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने गुरदीप के दोस्त मेजर सिंह पुत्र जसपाल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हंडेसरा थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गुरदीप सिंह के बचपन का दोस्त (इसी गांव का रहने वाला) मेजर सिंह उनके बेटे को लेकर 13 फरवरी की शाम कहीं ले गया था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। 15 फरवरी को वह बेसुध हालत में अंबाला के गांव पिंजौरी में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे अंबाला शहर के सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, वहां उसकी मौत हो गई। उन्हें शक है कि मेजर ने उनके बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की 302 के तहत मेजर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ जहरीला खिलाने के आरोपों की गहराई से जांच करने में जुटी है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं हुई है।