फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कावड़ियों पर कार सवारों ने तानी पिस्तोल

कावड़ियों पर कार सवारों ने तानी पिस्तोल

Thu, 20 Jul 2017 09:10 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
कावड़ियों पर कार सवारों ने तानी पिस्तोल
देर रात कांवड़ियों पर कार सवारों ने तान दी पिस्तौल
विज्ञापन

- पिस्टल देखते ही कांवड़ियों में मच गई भगदड़
-पुलिस को किया फोन, पीसीआर कर्मचारी पहुंचे मौके पर
-शिवसेना वालों का आरोप बिना कार्रवाई छोड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के बाहर से गुजर रहे बनूड़ रोड पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे कांवड़ियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने है। इसके बाद कांवड़ियों ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी युवकों को दबोचकर उनसे पिस्टल बरामद की। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ भी दिया। जबकि सोहाना थाने की पुलिस व पीसीआर कर्मचारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। उनका कहना था कि ऐसी कोई वारदात नहीं हुई। पंजाब के शिव सेना के यूथ चेयरमैन नीरज धवन ने बताया कि वह कांवड़ लेने के लिए गए हुए थे। बुधवार रात को बनूड़ रोड पर एक लंगर लगा हुआ था। रास्ते में कुछ युवक गाड़ी लेकर आए और कांवड़ियों को पिस्टल से डराने लगे। पिस्टल देख सभी कांवड़िए डर गए और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। उनके पहुंचने तक वह युवक वहीं खड़े थे। इसके बाद पुलिस ने उन युवकों को बुलाया और जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पिस्टल बरामद हुई। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। धवन का आरोप है कि जो युवक पिस्टल दिखाकर डरा रहे थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। जो कॉल करने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे वह भी शराब के नशे में थे। इसलिए पुलिस ने उन युवकों पर मेहरबान होते हुए बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें जाने दिया। सोहाना थाना प्रभारी राजन परमिंदर से जब कांवड़ियों को पिस्टल दिखाकर डराने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी सूचना उनके पास नहीं है और न ही उनके थाना से कोई मुलाजिम मौके पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed