फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गर्ग व गुरिंद्र सिंह टिंकू के अरेंस्ट वारंट जारी

गर्ग व गुरिंद्र सिंह टिंकू के अरेंस्ट वारंट जारी

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
गर्ग व गुरिंद्र सिंह टिंकू के अरेंस्ट वारंट जारी
अमित और गुरिंद्र के अरेंस्ट वारंट जारी
विज्ञापन

-विजिलेंस ने गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर व अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया
-अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
बोगस कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने को लूटने के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपियों में गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरिंदर सिंह पहलवान, गुरमेश व मोहित कुमार शामिल हैं। वहीं, अदालत ने इस मामले के दो अन्य आरोपियों मेसर्स राजिंदर एंड कंपनी प्रालि. के गुरिंद्रर पाल सिंह उर्फ टिंकू व ओएसिस टेक्रोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड अमित गर्ग के अरेस्ट वारंट जारी कर दिए है। अदालत ने पुलिस को तुरंत आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए है।
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस वीरवार दोपहर आरोपियों को लेकर अदालत पहुंची। इस दौरान विजिलेंस के अधिकारियों ने अदालत में बताया कि गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर एसपी सिंह की कंपनियों के खाते में अब तक 57 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। अब उन्हें यह पता लगाना है कि आरोपी के पास यह पैसे कैसे आए। हालांकि अदालत ने विजिलेंस का कोई तर्क नहीं सुना। साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


गनमैन पर टिकी विजिलेंस की नजरें
ओएसिस कंपनी के मालिक अमित गर्ग फिलहाल फरार है। लेकिन विजिलेंस अब उनके गनमैन से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। विजिलेंस का मानना है कि उसके सभी ठिकानों व जानकारों का गनमैन को पता है। वहीं, यह भी पता चला है कि जिस दिन अमित गर्ग खिलाफ केस दर्ज हुआ। तो उसका गनमैन पुलिस लाइन जाने की बजाय सीधा अपने घर चला गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-टेंडरिंग में भी करते थे खेल
अदालत में विजिलेंस के अधिकारियों का तर्क था कि आरोपी पूर्व चीफ इंजीनियर ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया में भी गेम करता था। वह इसमें टेपंरिंग करता था। जिसकी भी विजिलेंस द्वारा पड़ताल की जानी है। जबकि बचाव पक्ष के वकीलों का कहना था कि वह ऐसा कुछ नहीं करते थे। वहीं, विजिलेंस काफी सामान रिकवर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed